फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   before leaving charge SP deployment two sub inspector accused of murder

हत्यारोपी दरोगाओं पर पुलिस अधीक्षक की कृपा, 24 घंटे के अंदर कर दी तैनाती

Sat, 02 Jun 2018 10:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
before leaving charge SP deployment two sub inspector accused of murder
पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने तबादला आदेश आते ही हत्यारोपी दो दरोगाओं पर कृपा कर दी। लाइन हाजिर चल रहे एक दरोगा को शहर कोतवाली और दूसरे दरोगा को मोहम्मदाबाद की ताजपुर चौकी पर तैनाती दे दी। चार्ज छोड़ने से पहले चार अन्य दरोगा, 29 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को इधर से उधर कर गए।
विज्ञापन

 


27 मई को मेरापुर थाने से पुलिस लाइन चौकी प्रभारी सीलेश गौतम विजेंद्र सिंह यादव को गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए प्राइवेट गाड़ी से फतेहगढ़ ला रहे थे। रास्ते में विजेंद्र ने उल्टी होने का बहाना बनाया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे गाड़ी से उतार दिया।

विज्ञापन

 

इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो की टक्कर से विजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई रवींद्र यादव ने मेरापुर एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार, अचरा चौकी प्रभारी सीलेश गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाकर मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसपी मृगेंद्र सिंह ने एसओ मेरापुर देवेंद्र कुमार गंगवार व अचरा चौकी प्रभारी सीलेश गौतम को 30 मई को लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरापुर थाने में दूसरे दरोगा की तैनाती की गई थी। 31 मई को एसपी मृगेंद्र सिंह के तबादले का आदेश आया। चार्ज छोड़ने से पहले एसपी ने लाइन हाजिर दोनों दरोगा की तैनाती कर दी। दरोगा देवेंद्र कुमार गंगवार की तैनाती शहर कोतवाली में एसएसआई के पद पर की गई है। दरोगा सीलेश गौतम को मोहम्मदाबाद कोतवाली की चौकी ताजपुर का प्रभारी बना दिया। इंस्पेक्टर रवींद्र यादव को लाइन से आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया।


इंस्पेक्टर हेमंत कुमार को लाइन से क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया। दरोगा सुरेंद्र सिंह को लाइन से मोहम्मदाबाद की पखना चौकी का प्रभारी बनाया गया। शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई दिनेश चंद्र को अचरा चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही एसपी 29 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को इधर से उधर कर गए।


पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि तत्कालीन मेरापुर एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार व अचरा चौकी प्रभारी सीलेश गौतम को लाइन हाजिर करने के 24 घंटे में चार्ज दिए जाने की जानकारी हुई है। समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed