फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Before committing suicide youth made two videos,  said all these people are responsible for my death

UP: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाए थे दो वीडियो, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब हैं, इन्हें कड़ी सजा मिले

Wed, 26 Jun 2024 04:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:55 AM IST
सार

Etawah Suicide News: सैफई में एक युवक ने नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। छोटे भाई और मामा को आत्महत्या करने से पहले वीडियो कॉल करके शव को उठा ले जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Before committing suicide youth made two videos,  said all these people are responsible for my death
,etawah suicide case - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में नगला बहादुर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के दो वीडियो वायरल हुए। वीडियो में युवक अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती और उसके परिवार वालों को बता रहा है। नामजद परिवार युवक के ऊपर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी गुड्डू यादव के पुत्र ऋषभ यादव (22) के आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि ऋषभ यादव बीएससी फाइनल का छात्र था।

विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ऊसरा अड्डा के पास किराए के मकान में रहता था। वहां एसआई की तैयारी कर रहा था। रविवार को शाम पांच बजे घर आया था। सोमवार सुबह छह बजे बाइक से शहर के लिए निकल गया था। सोमवार दोपहर दो बजे छोटे भाई और मामा को कॉल की।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
आत्महत्या करने की जगह बताकर शव ले जाने को कहा था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बदतमीजी से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं
ऋषभ के मोबाइल में दो वीडियो मिले हैं। जिसमें वह बोल रहा है कि मैं ऋषभ कुमार परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती और उसके परिवार वालों को बताया है। उन्होंने मुझे शादी के लिए इतना मजबूर किया है और उन्होंने मेरे साथ बहुत बदतमीजी की।

मेरी मौत के जिम्मेदार यह सब हैं, इन्हें कड़ी सजा मिले
मैं इन सबसे तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार यह सब हैं, इन्हें कड़ी सजा मिले। दूसरे वीडियो में उसने कहा और जितने भी उसे लड़की के खिलाफ सबूत हैं, वह मेरे फोन में हैं। रिकॉर्डिंग है और एक युवक ने मेरे साथ बदतमीजी की है इन लोगों ने मिलकर हमें ब्लैकमेल किया है।

ये था पूरा मामला
एसआई की तैयारी कर रहे युवक ने नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामा को आत्महत्या करने से पहले वीडियो कॉल करके शव को उठा ले जाने की बात कही थी। परिजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे, जहां युवक का शव लटका मिला।

एसआई की तैयारी कर रहा था ऋषभ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी गुड्डू यादव का बेटा ऋषभ यादव (21) बीएससी फाइनल का छात्र था। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ऊसरा अड्डा के पास किराए के मकान में आठ माह से रह रहा था।

बाइक से कमरे पर जाने के लिए निकला था
वहां से एसआई की कोचिंग कर रहा था। अमित ने बताया कि रविवार शाम उसका छोटा भाई ऋषभ पांच बजे घर आया था। सोमवार सुबह छह बजे बाइक से कमरे पर जाने के लिए निकला था। सोमवार दोपहर दो बजे मामा राकेश कुमार से वीडियो कॉल की और छोटे भाई सुमित से मोबाइल फोन पर बात की।

जामुन के पेड़ पर गमछे से लटका था शव
उसने दोनों को बताया कि वह नगला बहादुर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। शव को उठा ले जाने की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में ऋषभ को खोजने के लिए नगला बहादुर की तरफ दौड़े, तब आगे जाकर देखा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों के बीच खड़े जामुन के पेड़ पर गमछे से उसका शव लटकता हुआ मिला।

प्रेम प्रसंग के चलते खाली कराया जा रहा था कमरा
उसके पास में मोबाइल फोन पड़ा था, वहीं बाइक खड़ी हुई थी। बताया गया कि एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते ऋषभ से सोमवार को कमरा खाली कराया जा रहा था। अमित ने बताया कि ऋषभ ने घर पर बताया था कि उसे कमरा बदलना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed