{"_id":"60a95d608ebc3eb9d80e84ee","slug":"beating-in-wedding-three-people-injured-akbarpur-news-knp6298795103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेग को लेकर बरातियों व जनातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेग को लेकर बरातियों व जनातियों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात आई बरात में दूल्हे को कार से उतारने के बदले नेग देने को लेकर बारातियों व जनातियों में मारपीट हो गई। इसमें दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
रसूलाबाद बिल्हौर रोड पर स्थित श्री राधाकृष्ण गेस्ट हाउस में हरदोई के बघरायं सांडी से हरिशंकर दीक्षित के बेटे सुंदर की बारात आई थी। उसकी शादी जोत गांव के महेश चंद्र शुक्ला की बेटी सुप्रिया से हुई है। बरात आने के बाद द्वारचार के दौरान दूल्हे को कार से उतारने की रस्म में नेग देने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इसमें दुल्हन का भाई विनय, मामा हरगोविंद तिवारी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।