{"_id":"5d0735f38ebc3e3cec3482b1","slug":"beating-between-doctors-hospital-staff-and-people-after-woman-s-death-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर मचाया तांडव
Mon, 17 Jun 2019 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के एक अस्पताल में भर्ती गर्भवती की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हगांमा किया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने मृतका की सास के साथ मारपीट की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजा कटिया निवासी गोरे लाल की पत्नी बीसू(25) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन महिला को देर रात आवास विकास कॉलोनी स्थित एक नर्सिंगहोम में ले गए। सोमवार सुबह प्रसव होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से हुई है। इस बात को लेकर परिजनों की डॉक्टरों और कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी ने गोरे लाल की मां चतुरी देवी के साथ मारपीट कर दी। महिला को आई चोटें देख परिजन आगबबूला हो गए और हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों को उग्र देखकर दो नर्सों ने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।