फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beating and extortion of cattle trader in Kanpur 11 PRV policemen suspended had come to collect Rs 500 each

कानपुर में पशु व्यापारी से मारपीट और वसूली: 11 PRV पुलिसकर्मी सस्पेंड, 500-500 रुपये की वसूली करने पहुंचे थे

Tue, 15 Jul 2025 06:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Jul 2025 06:39 AM IST
सार

Kanpur News: पशु व्यापारी मोहम्मद उजैर से मारपीट और 10,000 रुपये लूटने के आरोप में 11 पीआरवी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। ये पुलिसकर्मी अपनी निर्धारित ड्यूटी छोड़कर वसूली के लिए पहुंचे थे और 500 रुपये प्रति पुलिसकर्मी की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Beating and extortion of cattle trader in Kanpur 11 PRV policemen suspended had come to collect Rs 500 each
पुलिस आयुक्त कार्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी से शनिवार को मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप में सभी 11 पुलिस कर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। ये सभी पुलिसकर्मी पीआरवी में तैनात थे और महज 500 रुपये की वसूली के चक्कर में अपनी तय लोकेशन छोड़कर वहां पहुंचे थे। एडीसीपी साउथ की जांच में सभी प्रथम दृष्टया दोषी मिले।

विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर ही निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच सहायक पुलिस आयुक्त यूपी-112 कर रहे हैं। बर्रा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह सरसौल से पशुओं को लादकर अलीगढ़ ले जा रहे पशु व्यापारी मोहम्मद उजैर और चालक लक्ष्मण ने चकेरी की पीआरवी के सिपाहियों पर मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

पशुओं को लाद कर ले जाने के बदले रुपयों की मांग की
उसके मुताबिक हाईवे पर जाते समय अर्जुन आई हॉस्पिटल के पास बर्रा कट फ्लाईओवर पर पीछे से आई चकेरी की पीआरवी 7058 के पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था। उन लोगों ने पशुओं को लाद कर ले जाने के बदले रुपयों की मांग की। तभी हनुमंत विहार थाने की पीआरवी 6504 और 7055 भी वहां आ पहुंचीं। तीनों पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि इधर से गाड़ी लेकर जाना है, तो प्रति पुलिसकर्मी 500 रुपये देने होंगे।

गाड़ी से उतार लिया और जमकर पीटा
रुपये देने से इन्कार किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें गाड़ी से उतार लिया और जमकर पीटा। फिर धमकाते हुए चले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि पशु व्यापारी की कार को ओवरटेक कर सबसे पहले रोकने वाली पीआरवी 7058 चकेरी थाने की थी, जिसे कांस्टेबल अतुल सचान चला रहा था।

विज्ञापन

सभी को निलंबित कर दिया गया
इसमें हेड कांस्टेबल ऋषिराजन व कांस्टेबल हरिओम सिंह और रिंकी रानी बैठीं थीं। हनुमंत विहार की पीआरवी 7055 में दो हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव व आनंद कुमार और कांस्टेबल उमाशंकर दीक्षित थे। इसी थाने की दूसरी पीआरवी 6504 में चालक हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व अमीर हसन एवं कांस्टेबल सोनू यादव और आराधना थीं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

पीआरवी वालों को देखकर फेंक देते हैं नोट
पशु व्यापारी के मुताबिक वह हर सप्ताह पशु खरीदने सरसौल आते हैं तो पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी वाहन गुजारने के नाम पर 200-200 रुपये लेतेे हैं। इन्हें बिना रुपये दिए मवेशियों से भरी गाड़ी पास कराना संभव नहीं है। गाड़ी रोकनी न पड़े इसलिए अक्सर पीआरवी वालों को देखकर नोट हवा में उड़ा देते हैं, जिन्हें वह लोग उनके गुजर जाने के बाद उठा लेते हैं।

पुलिस विभाग की छवि खराब हुई
उस दिन इन लोगों ने पीछाकर 500 रुपयों की मांग की थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच में पाया गया कि कर्मियों की ऐसी हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मुख्यालय ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed