फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beaten for not receiving a car as dowry; FIR registered following threat to remarry

अपनों के सितम: शादी के 14 साल हो गए, दहेज में कार न मिलने पर पीटता है पति, दूसरी घर वाली लाने की देता धमकी

Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
सार

Hardoi News: पीड़िता ने बताया कि दहेज में कार न मिलने पर मारपीट करते हैं। दूसरी शादी करने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Beaten for not receiving a car as dowry; FIR registered following threat to remarry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली निवासी युवक पर भाई और पिता समेत दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप है। बेनीगंज निवासी अतुल द्विवेदी ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि बहन रानी की शादी 14 साल पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली निवासी शिवम पांडेय उर्फ छंगा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, ससुर सतीश पांडेय और देवर सत्यम आए दिन गाली-गलौज और पिटाई करते हैं। दावा है कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था। अब ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने और विवाहिता को घर से निकालने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed