फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beaten by police during withdrawal money to bank for mother treatment

मां के इलाज के लिए 2000 निकालने गया था बैंक, सिपाही ने लाठियों से पीटते हुए खदेड़ा

Sat, 26 Nov 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
beaten by police during withdrawal money to bank for mother treatment
हसनगंज स्टेट बैंक में युवक से मारपीट करता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के हसनगंज में खाते में दस हजार के पुराने नोट जमा करने और अस्पताल में भर्ती मां के इलाज के लिए दो हजार रुपये निकालने गए युवक को सिपाही ने पीटते हुए बैंक से खींचकर बाहर कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह युवक को सिपाही से बचाया।
विज्ञापन


हसनगंज तहसील के कोरौरा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के अनुसार उसकी मां बीमार हैं और उनका लखनऊ के सिटी हास्पिटल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को वह हसनगंज कसबा स्थित एसबीआई बैंक खाते में दस हजार रुपये पांच सौ के पुराने नोट जमा करने और दो हजार रुपये बदलने के लिए गया था। रुपये तो जमा हो गए लेकिन जब दो हजार रुपये बदलने की बारी आई तो बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने की बात कह दी। कई घंटे से लाइन में लगे राघवेंद्र सिंह ने अपनी समस्या बताते हुए मां की बीमारी का हवाला दिया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन


इस पर उसने गुस्से में आकर बहस शुरू कर दी। बैंक कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सिपाही ने राघवेंद्र को बैंक के भीतर पीटा और खींचते हुए बैंक के बाहर लाया। बैंक में ही मौजूद न्योतनी कसबा निवासी सभासद मंशाराम ने बीच बचाव किया। इस पर सिपाही की पिटाई के आहत राघवेंद्र काफी देर तक वहीं खड़ा रहा फिर एक रिश्तेदार से कुछ रुपये मांगकर लखनऊ मां के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के सहायक प्रबंधक डीके शुक्ला का कहना है कि राघवेंद्र नशे में था। बैंक में ग्राहकों और बैंक कर्मियों से अभद्रता कर रहा था। इस पर पलिस को सूचना दी गई। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि बैंक अधिकारियों से बात की है कैश खत्म होने जैसी कोई बात नहीं थी। युवक कई दिनों से बैंक में आ रहा था और विवाद कर रहा था। आज बैंक के अधिकारियों ने सूचना दी तो पहुंचे सिपाही ने उसे बैंक से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed