फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   be alert in banks and atm booth

बैंकों-एटीएम बूथों में ये सावधानियां आपको लुटने से बचाएंगी, ध्यान दें...

Mon, 14 Nov 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
be alert in banks and atm booth
सावधनी बरतने के निर्देश पुलिस ने दिये
500 व 1000 रुपये के पुराने नोट जमा करने और बदलने के लिए बैंकों में भीड़ के बीच टप्पेबाजीे रोकने करने के लिए शुक्रवार को साइबर क्राइम कंट्रोल टीम ने बैंकों के पास लोगों को जानकारियां दीं। 
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम, टप्पेबाजी, ठगी सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर क्राइम कंट्रोल टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बैंकों में पुराने नोटों को बदलने के लिए लग रही भीड़ के बीच टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैंं। लोगों का ध्यान भटकाकर कपड़ों पर गंदगी लगाकर ठगी का शिकार बना सकते हैं। बैंकों में धन निकासी के समय अंजान लोगों से फार्म भरवाने पर लोग बैंक खाता और एटीएम पासवर्ड जान लेते हैं और मौका मिलते ही रुपये निकाल लेते हैं। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति के हाथों में अपना एटीएम कार्ड न दें। वह आपको धोखा देकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकाल सकता है। चुनाव को देखते हुए वोटर व आधार कार्ड को एटीएम से जोड़ने की बात कहकर लोगों को गुमराह कर एटीएम का नंबर व पिन कोड हासिल कर ठगी कर लेते हैं। साइबर अपराधी विजिलेंस अधिकारी बनकर आप को गुमराह कर सकते हैं। इसलिये पब्लिक को अलर्ट रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed