फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDO died of heart attack in hardoi

बीडीओ की हार्टअटैक से मौत, पत्नी बोली- छुट्टी न मिलने से रहते थे परेशान

Wed, 09 Oct 2019 10:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
BDO died of heart attack in hardoi
बीडीओ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के हरियावां ब्लॉक के बीडीओ की बुधवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने जिले में तैनाती के बाद से अवकाश न मिलने और इसके कारण बीडीओ के परेशान होने की बात तो कही लेकिन इस संदर्भ में कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया गया।
विज्ञापन


पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां 15 निवासी मोहम्मद फारुख (58) जिले में हरियावां ब्लाक के बीडीओ थे। वह शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में किराये पर रहते थे। बुधवार सुबह 10 बजे वह ब्लाक कार्यालय जाने के लिए तैयार हुए, तभी उन्हेें सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर उन्होंने वाहन चालक से कहा। वाहन चालक ने उन्हें कमरे में ही बैठा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह बेहोश होने लगे तो चालक उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मोहम्मद फारुख को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीलीभीत से उनकी पत्नी फरहद फारुख, पुत्र सहद फारुख और अशफान फारुख भी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम पुलकित खरे, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बीडीओ के परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक की पत्नी फरहद फारुख ने कहा कि जनपद में तैनाती के दौरान अवकाश नहीं मिल पा रहा था इसको लेकर मोहम्मद थोड़ा परेशान थे। रिश्तेदारों ने कहा कि जो होना था सो हो गया, अब क्या कहें। 

एक मार्च को आए थे 
मोहम्मद फारुख एक मार्च 2019 को रामपुर से स्थानांतरित होकर हरदोई आए थे। इन दिनों उनकी मूल तैनाती हरियावां के खंड विकास अधिकारी के पद पर थी, जबकि सुरसा का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास था। जनपद में तैनाती के दौरान वह भरावन और संडीला के भी खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed