फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BCCI to remain vigilant to prevent match-fixing in the UP T20 League.

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में मैच फिक्सिंग रोकने के लिए बीसीसीआई रहेगी सतर्क

Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
BCCI to remain vigilant to prevent match-fixing in the UP T20 League.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग में मैच फिक्सिंग रोकने के लिए बीसीसीआई की टीमें सतर्क रहेंगी। होटल से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी। यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने इस बार सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लीग पर मैच फिक्सिंग रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान बीसीसीआई की टीम निगरानी करेगी। खिलाड़ियों को सभी नियमों की जानकारी पहले से दी जाएगी। बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगभग वही नियम लागू होंगे, जो आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में रहते हैं। खिलाड़ियों के लिए स्मार्ट उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ड्रेसिंग रूम और अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। खिलाड़ियों को हनी ट्रैप जैसी गतिविधियों से बचाने के लिए होटल में पार्टियों और कमरों में बाहरी व्यक्तियों के आने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी खिलाड़ी, अधिकारी और अन्य संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed