फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bawaria gang made many big reveals

बावरिया गिरोह ने किए कई बड़े खुलासे, बताया नहीं रखते थे फोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घूमते थे

Fri, 06 Mar 2020 04:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Bawaria gang made many big reveals
मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का सरगना समेत पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर में पकड़ा गया बावरियों का गिरोह बेहद शातिर है। किसी को उन पर शक न हो, इसलिए एक से दूसरे शहर जाने के लिए बदमाश पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बाइक का इस्तेमाल करते थे। मोबाइल भी साथ नहीं रखते थे।
विज्ञापन


बातचीत के लिए राहगीरों से मोबाइल लेकर कॉल करते थे। इसका खुलासा बदमाशों से पूछताछ के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक करीब दो सप्ताह पहले बुलंदशहर में गिरोह के दो बदमाश पकड़े गए थे। पूछताछ में पता चला था कि गिरोह का सरगना सुशील, बिट्टू, दिनेश, जाहिद, सुशील व मुकेश (महिला) कानपुर व उसके आसपास जिलों के बार्डर पर हैं। यहीं पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चेकिंग के दौरान पांचों को पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


घाटमपुर को बनाया था ठिकाना
महाराजपुर एसओ मुकेश सोलंकी ने बताया बावरियों ने घाटमपुर में डेरा डाल रखा था। यहीं पर रहकर महाराजपुर में सबसे अधिक चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया। हर घटना में महिलाएं शामिल रही हैं। जहां रहते हैं, उस इलाके छोड़कर बदमाश आसपास के इलाकों में वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ में श्रद्घालुओं का लूटा था 
पुलिस की जांच में एक और खुलासा हुआ। गिरोह के कई सदस्य प्रयागराज की तरफ सक्रिय हैं। इनकी संख्या दस या इससे अधिक हो सकती है। पिछले साल बदमाशों ने कुंभ में श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट, चोरी व टप्पेबाजी की दर्जनों घटनाएं की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed