{"_id":"5ff98f7c0f9e307a047cb5ac","slug":"battle-for-supremacy-started-in-bikru-village-over-panchayat-election-two-factions-got-into-a-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू गांव में पंचायत चुनाव को लेकर शुरु हुई वर्चस्व की जंग, दो गुटों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू गांव में पंचायत चुनाव को लेकर शुरु हुई वर्चस्व की जंग, दो गुटों में हुई मारपीट
Sat, 09 Jan 2021 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
बिकरू गांव
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे के एनकाउंटर के छह महीने बाद बिकरू गांव में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम एक भंडारे के आयोजन में दो गुटों में मारपीट हो गई। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं विकास के चचेरे भाई समेत गांव के 16 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
2 जुलाई की रात दबिश के दौरान 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का खौफ खत्म होने के ढाई दशक के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी दिखने लगी है। गांव में चुनाव की तैयारी कर रहे गुट वर्चस्व को लेकर दखलअंदाजी करने लगे हैं। शुक्रवार को गांव के ही डिब्बा निवादा के पास भंडारे का आयोजन किया गया था यहां गांव की अजीत यादव व अनुराग दुबे के समर्थक मनोज के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू होने पर एक दूसरे गुट के लोग जमा हो गए इधर गांव में बवाल की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के मनोज, मोनू, राजेंद्र ,नन्हे, प्रदीप व अजीत यादव को हिरासत में लिया। झगड़े के दौरान चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं पुलिस के मुताबिक अभी दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन गांव में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढऩे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन