{"_id":"576ed9474f1c1bc379b47e13","slug":"bathing-threat-of-acid-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब से नहलाने की धमकी पर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब से नहलाने की धमकी पर खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। साउथ सिटी में शोहदों का आतंक है। शोहदे से तंग आकर शुक्रवार रात को नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया में एक किशोरी ने जहर खा लिया, इतना ही नहीं आवास विकास हंसपुरम में तो शोहदों ने युवती के घर पर साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली युवतियों से छेड़खानी की गई। भाई ने विरोध किया तो पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया।
नौबस्ता के मछरिया निवासी ज्वैलर्स ने बताया कि मोहल्ले का इल्तफाज अहमद बेटी (16) पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। कोचिंग आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि इल्तफाज ने दोस्ती न करने पर तेजाब से नहलाने तक की धमकी दी है। इससे डरकर उसने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्वैलर्स का आरोप है कि तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नौबस्ता के ही आवास विकास हंसपुरम निवासी फैक्ट्री कर्मी की बेटी (19) बीएससी की छात्रा है। फैक्ट्री कर्मी ने बताया कि मोहल्ले का युवक बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की तो इज्जत का हवाला देकर आरोपी से समझौता करने को कहा गया। उन्होंने इससे मना किया तो शुक्रवार रात को शोहदे ने साथियों संग घर पर पथराव कर दिया। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई।
विज्ञापन
नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी कारोबारी की 12वीं में पढ़ने वाली बेटी (16) छोटे भाई के साथ मार्निंग वॉक पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवकों ने अश्लील इशारे किए। बेटी ने विरोध किया तो गालीगलौज करने लगे। लड़की के भाई ने बीचबचाव किया तो शोहदे ने उसके सिर पर ईंट मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। हो हल्ला मचने पर लोगों ने एक शोहदा को पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने बिना कार्रवाई के थाने से चलता कर दिया।
बर्रा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर स्थित एकता पार्क में तात्या टोपेनगर की युवतियां शनिवार सुबह टहल रही थीं। गांव के युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर शोहदों ने खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर शोहदे भाग निकले। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन शोहदों की पहचान नहीं हो सकी।