फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Basketball: Wins for Apex Ballers and Chintals Youth

बास्केटबॉल : एपेक्स बॉलर्स और चिंटल्स यूथ की जीत

Wed, 24 Jun 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Basketball: Wins for Apex Ballers and Chintals Youth
कानपुर। कोयलानगर स्थित गुरु हरराय स्कूल में आयोजित तीन गुणा तीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को एपेक्स बॉलर्स ने और चिंटल्स यूथ ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीते। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन के पहले मैच में सब जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस ने चिंटल्स मिनी को 4-1, सीएसजेएमयू सब जूनियर ने वीएसईसी बॉयज को 10-2 से हराया। टीम वॉरियर ने अल्फा स्क्वॉड को 3-2 से मात देकर करीबी जीत हासिल की। युवा वर्ग में एपेक्स बॉलर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए स्विश स्क्वॉड को 17-2 और बाद में रिम रीपर्स को 8-3 से पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन


स्ट्रीट बॉलर ने बॉलर्स को 8-7 से शिकस्त दी, सेंट फ्रांसिस यूथ-2 ने ब्लैक बॉलर्स को 7-6 से हराया। चिंटल्स यूथ ने पहले स्लैम डंकर्स को 14-2 से हराया और फिर बेहद रोमांचक मुकाबले में ट्रिपल थ्रेट-01 को 9-8 से मात दी। क्लच स्क्वॉड ने एसएआरएस को 4-0 और रिम रॉकर्स ने सीएसजेएमयू यूथ को 4-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक बॉलर्स ने डिस्ट्रॉयर को 8-7, फेलियर्स ने फीनिक्स को 10-6, एनजीआर ने फ्लेयर-एक्स को 3-2 और फ्रॉस्ट कोल्ड ने हंटर्स स्क्वॉड को 12-6 से हराया। हॉरिबल हूपर्स ने गुड यार को 5-4 से, द स्लेयर्स ने बॉलर्स को 3-0 और द स्विश विजार्ड्स ने ब्लैक बॉलर्स को 8-2 से पराजित किया। इस मौके पर डॉ. विकास द्विवेदी, डॉ. श्रवण कुमार यादव, कमल किशोर यादव, लल्ली यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed