{"_id":"6ad926e9adf8d8c4be02bd36","slug":"barrage-plant-to-remain-shut-for-15-days-25-neighborhoods-in-the-southern-part-to-face-water-shortage-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159189-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 15 दिन बंद रहेगा बैराज प्लांट, दक्षिण के 25 मोहल्लों में होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 15 दिन बंद रहेगा बैराज प्लांट, दक्षिण के 25 मोहल्लों में होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर चौराहे से कंपनीबाग मार्ग पर नई फीडरमेन पाइपलाइन जोड़ने के काम के चलते 22 अक्तूबर से पांच नवंबर तक गंगा बैराज जलशोधन प्लांट बंद रहेगा। इससे दक्षिण क्षेत्र के करीब 25 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), निर्माण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि रावतपुर तिराहे से कंपनीबाग मार्ग पर पुरानी फीडरमेन लाइन के समानांतर 1500 मिलीमीटर व्यास की नई एमएस पाइपलाइन बिछाई गई है। अब इसे जोड़ने और गैप क्लोजिंग का काम किया जाएगा। इससे रावतपुर, ऊंचा पार्क (शास्त्रीनगर), काकादेव, पांडुनगर, फजलगंज और गीतानगर समेत दक्षिण क्षेत्र के करीब 25 मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
परेड चौराहे के पास सीएम ग्रिड कार्य के तहत पाइपलाइन इंटरकनेक्शन और स्लूस वाल्व लगाने का काम होगा। इसके चलते गंगा बैराज जलशोधन संयंत्र से फूलबाग, मॉलरोड, घंटाघर समेत 18 मोहल्लों में 23 अक्तूबर की दोपहर तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।