{"_id":"6aea46268cf0fcf14702a506","slug":"bareilly-amroha-and-pilibhit-veterans-teams-registered-wins-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160155-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बरेली, अमरोहा और पीलीभीत वेटरंस टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बरेली, अमरोहा और पीलीभीत वेटरंस टीमों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप में तीन मैच खेले गए। बरेली वेटरंस इलेवन ने शाहजहांपुर वेटरंस इलेवन को 67 रन से शिकस्त दी। अमरोहा वेटरंस इलेवन ने मुजफ्फरनगर वेटरंस इलेवन को छह विकेट और पीलीभीत वेटरंस इलेवन ने लखीमपुर वेटरंस इलेवन को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
एसआरएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज बरेली मैदान पर पहले मैच में बरेली ने छह विकेट पर 167 रन बनाए। अनुज शर्मा ने 64, शिव कुमार राठी ने 39 और रियाज अफरीदी ने 21 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर के मनोज यादव ने तीन विकेट लिए। शाहजहांपुर की टीम 18.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। तारिक ने 32 रन बनाए। बरेली के निजाम खान ने तीन और मुकेश गंगवार व शिव कुमार राठी ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अनुज शर्मा को चुना गया।
दूसरे मुकाबले में अमरोहा मैदान पर मुजफ्फरनगर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। गौरव सिद्ध ने 65 रन की पारी खेली। अमरोहा ने फहीम खान के 81 रनों की मदद से 16.3 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। फहीम खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पीलीभीत मैदान पर तीसरे मुकाबले में लखीमपुर की टीम 19.1 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। नवीन अग्रवाल ने 32 और विराट बंसल ने 28 रन बनाए। जगदीश सक्सेना व मनोज ने तीन-तीन विकेट लिए। पीलीभीत ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाकर जीत हासिल की। अमन सिंह ने 27 और बृजेश कुमार ने 21 रन बनाए। विराट बंसल ने तीन विकेट लिए।