फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Baratis beaten for dancing on DJ

चित्रकूट: डीजे पर डांस को लेकर बरातियों को पीटा, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडे व पत्थर बरसाए

Tue, 08 Dec 2020 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Baratis beaten for dancing on DJ
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के अक्षयवट स्थल के पास डीजे में डांस को लेकर डीजे संचालन कर रहे युवकों का बरातियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडे व पत्थर बरसाए। इससे कई टेंपो व डीजे वाहन के शीशे टूटे।
विज्ञापन


कई बराती लहूलुहान हो गए हैं। थाना पुलिस टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। कई आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बरातियों को जानकीकुंड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कामतनमार्ग पर स्थित अक्षयवट स्थल से आरोग्यधाम में कार्यरत राजेंद्र सिंह की भांजी की शादी का कार्यक्रम सोमवार की रात चल रहा था। प्रयागराज से बारात आई थी। जनवासे से बारात नाचते गाते जैसे ही वधू पक्ष के दरवाजे के पास पहुंची तो डीजे पर गाना बदलने को लेकर बरातियों ने डीजे संचालक को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगा। थानाध्यक्ष आरबी त्रिपाठी ने बताया कि डीजे संचालक ने एक बराती को पीट दिया। इसकी जानकारी होते ही चार बरातियों ने डीजे संचालक व उसके साथ मौजूद लोगों को भी मारने पीटने लगे।


पत्थरबाजी व डंडे चलने से आस पास मौजूद टेंपो के शीशे भी टूट गए। जिससे स्थानीय लोगों ने भी आक्रोश जताया। थाना प्रभारी ने बताया कि चार घायलों को जानकीकुंड अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गईहै। एक पक्ष के आरोपी डीजे संचालक व उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed