फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association elections on 17th, voting will be held in DAV

Kanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव 17 को, डीएवी में होगा मतदान

Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections on 17th, voting will be held in DAV
कानपुर। बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा। इसमें 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7,198 मतदाता करेंगे। कॉलेज की ओर से अनुमति पत्र मिल गया है। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आठ व नौ जनवरी को नामांकन हुए थे। दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के बाद 96 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था लेकिन महामंत्री और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भरे गए पर्चों में एक-एक नामांकन खारिज होने के बाद कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ व कनिष्ठ के लिए पांच, मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, प्रकाशन के लिए छह व पुस्तकालय के लिए पांच प्रत्याशियों के साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों के लिए वरिष्ठ में 11 और कनिष्ठ में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद - संदीप कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चंद्र वर्मा।

महामंत्री पद - रुद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार मिश्रा, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामजी दुबे, संगीता द्विवेदी, सुशील कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर तिवारी, संजीव कुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed