{"_id":"626940bf67f2eb04a6529979","slug":"bar-association-elections-naresh-tripathi-and-anurag-srivastava-got-victory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव: नरेश त्रिपाठी अध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव: नरेश त्रिपाठी अध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित
Wed, 27 Apr 2022 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:40 PM IST
सार
बुधवार सुबह लगभग 11 बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में मत पेटियां खोली गईं। नरेश चंद्र त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद पर अनुराग श्रीवास्तव उर्फ भोला ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर महामंत्री पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
अध्यक्ष बने नरेश चंद्र त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेश चंद्र त्रिपाठी ने एक हजार से ज्यादा मतों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर जरूर त्रिकोणीय मुकाबला बना। अंत में जीत अनुराग श्रीवास्तव उर्फ भोला के नाम रही। जीत की घोषणा होते ही कचहरी की गलियां और आसपास की सड़कें ढोल-नगाड़े से गूंज उठीं।
जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। गुरुवार को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री पदों की मतगणना होगी।अध्यक्ष पद पर नरेश चंद्र त्रिपाठी को 1764 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे प्रमोद कुमार द्विवेदी को 762 व तीसरे स्थान पर रहे अविनाश चंद्र वाजपेयी को 650 मत मिले।
रामेंद्र सिंह कटियार को 464 व राम सिंह गौर को 176 मतों से संतोष करना पड़ा। 10 मत अवैध घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद पर अनुराग श्रीवास्तव को 955 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे आदित्य कुमार सिंह को 773 व तीसरे स्थान पर रहे रामजी दुबे को 576 मत मिले।

पवन कुमार तिवारी को 492, प्रशांत कुमार वाजपेयी को 390, राम निवास सिंह को 320, देवेंद्र कुमार शर्मा को 272, अब्दुल अनीश शाह को 12 व शशांक सिंह कटियार को सात वोट मिले। 29 मत अवैध घोषित हुए। मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। एक दिन पहले हुए मतदान में 5733 मतदाताओं में 3826 ने वोट डाला था।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
मतदान की तरह मतगणना के लिए भी पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। बार एसोसिएशन भवन और लॉन को पूरी तरह से सील करने के साथ ही सामने के चैंबर भी बंद करा दिए गए थे। सहायक चुनाव अधिकारी (एआरओ), बार एसोसिएशन कर्मचारियों के साथ ही एल्डर्स कमेटी सदस्यों तक को पुलिस की तलाशी के बाद ही प्रवेश मिला।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी मतगणना हुई। कचहरी आने-जाने के सभी रास्तों के अलावा कचहरी के अंदर तिराहों पर भी पुलिस की तैनाती रही। शराब, सट्टे और असलहे पर विशेष निगाह रखी गई।
पुलिस की मुस्तैदी और पारदर्शिता ने जिताया चुनाव
मेरी ऐतिहासिक जीत पुलिस और एल्डर्स कमेटी की ईमानदार और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था का नतीजा है। नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर जल्द ही राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन बुलाया जाएगा। अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण की व्यवस्था होगी। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन में कक्षाएं लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।- नरेश चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष
मतदाताओं संग पुलिसकर्मियों को भी बधाई
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में पहली बार हुए चुनाव का नतीजा है कि परिणाम में पारदर्शिता नजर आ रही है। जीत के लिए सभी मतदाताओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान कराने वाले पुलिसकर्मियों को भी बधाई। अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण प्राथमिकता होगी। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। अधिवक्ताओं का सम्मान बरकरार रहे, इसके लिए तत्पर रहूंगा।- अनुराग श्रीवास्तव, महामंत्री