फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association elections matter reached the High Court, the Elders Committee does not have the right to condu

Kanpur: बार एसोसिएशन चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने का अधिकार नहीं

Wed, 26 Jul 2023 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 02:56 PM IST
सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी ने 23 मई को कार्यभार संभाल लिया था। नियमानुसार दो माह में चुनाव कराने होते हैं, लेकिन 23 जुलाई तक चुनाव नहीं कराए गए। अब एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Bar Association elections matter reached the High Court, the Elders Committee does not have the right to condu
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने याचिका दाखिल की है। इसमें यूपी बार कौंसिल, फर्म्स, सोसाइटी व चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार और एल्डर्स कमेटी को पक्षकार बनाया गया है। बुधवार को सुनवाई होनी है। अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक काम महामंत्री का होता है।

विज्ञापन

कार्यकारिणी एल्डर्स कमेटी को मतदाता सूची देती है और कमेटी चुनाव कराती है। उन्होंने चेयरमैन के बेटे पर चुनाव में हस्तक्षेप करने, धांधली करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महामंत्री की बिना अनुमति के निष्कासित अधिवक्ताओं की बहाली करने, प्रशासनिक अधिकार छीनने, बैंक खाते से निकासी पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को उठाया है। 
विज्ञापन

उनका कहना है कि एल्डर्स कमेटी ने 23 मई को कार्यभार संभाल लिया था। नियमानुसार दो माह में चुनाव कराने होते हैं, लेकिन 23 जुलाई तक चुनाव नहीं कराए गए। अब एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने का अधिकार नहीं है। बार कार्यकारिणी दोबारा अस्तित्व में आ गई। अब नई एल्डर्स कमेटी बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग सभी बिंदुओं पर विचार कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगी है। नामांकन निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगा। याचिका व्यक्तिगत कारणों से दाखिल की गई है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। मतदाता सूची देने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी की होती है। मतदाता सूची मिलते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। दो माह के अंदर ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है। समय आने पर हाईकोर्ट में पक्ष रखा जाएगा।  -धर्मवीर सिंह गौर, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन

चुनाव के लिए पांच दिन तक भारी पुलिस बल की जरूरत पड़ती है। सावन के महीने में चल रहे सोमवार, अन्य त्योहारों, परीक्षाओं व मतदान स्थल की उपलब्धता को लेकर असमंजस है। एल्डर्स कमेटी द्वारा मतदान की तय की गई तारीख आठ अगस्त पर चुनाव कराना संभव नहीं लग रहा। मतदान और मतगणना दोनों अगस्त में ही होगी। एल्डर्स कमेटी से वार्ता के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed