फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election: Votes will be cast in 12 booths from seven to five in the morning, counting from tomorrow

बार एसोसिएशन चुनाव: सुबह सात से पांच बजे तक 12 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, गिनती कल से, 5271 मतदाता डालेंगे वोट

Mon, 19 Oct 2020 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Oct 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Election: Votes will be cast in 12 booths from seven to five in the morning, counting from tomorrow
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala
कानपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए वोट सोमवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे। कुल 21 पदों पर 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5271 मतदाता करेंगे। प्रत्याशी सुबह सात से आठ बजे तक तथा सामान्य मतदाता आठ बजे से पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। मंगलवार से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कुल 12 बूथ बनाए गए हैं। यूपी बार कौंसिल के पर्यवेक्षक मंडल के सदस्यों ने रविवार को एल्डर्स कमेटी के साथ तैयारियों का जायजा लिया। कचहरी में होने वाला पूरा चुनाव कैमरे की निगरानी में होगा। सभी 12 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बार कौंसिल द्वारा सत्यापित मतदाता सूची से मतदान होगा। मतदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड व ऑल इंडिया बार कौंसिल प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा।
विज्ञापन


चुनाव की निगरानी के लिए यूपी बार कौंसिल द्वारा गठित पर्यवेक्षक मंडल के सदस्य जय नारायण पांडे, पांचू राम मौर्य, अखिलेश अवस्थी के साथ बार कौंसिल उपाध्यक्ष अंकज मिश्रा व एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर, वाइस चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, वेद प्रकाश आर्य, सुशील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बार एसोसिएशन हॉल व न्यायालय भवन के भूतल पर पड़ेंगे वोट
वरिष्ठ अधिवक्ता कक्ष पर बनाए गए बूथ नंबर एक पर वर्ष 1959 से 1981 तक के 436 मतदाता, बार एसोसिएशन के मुख्य हॉल पर बनाए गए बूथ नंबर दो पर वर्ष 1982 से 1987 तक के 390 मतदाता, रामनाथ सेठ हॉल व पुस्तकालय भवन पर बनाए गए बूथ नंबर तीन पर वर्ष 1988 से 1992 तक के 399 मतदाता। 

राम अवतार महाना हॉल पर बूथ नंबर चार पर वर्ष 1993 से 1996 तक के 455 मतदाता व बूथ नंबर पांच पर वर्ष 1997 से 1999 तक के 399 मतदाता, नरसिंह सचान हॉल व न्यायालय भवन भूतल पर बनाए गए बूथ नंबर छह पर वर्ष 2000 से 2001 तक के 483 मतदाता, न्यायालय भवन भूतल पर बनाए गए बूथ नंबर सात पर वर्ष 2002 से 2003 तक के 514 मतदाता।

बूथ नंबर आठ पर वर्ष 2004 से 2005 तक के 601 मतदाता, बूथ नंबर नौ पर वर्ष 2006 से 2007 तक के 405 मतदाता, बूथ नंबर 10 पर वर्ष 2008 से 2009 तक के 333 मतदाता, बूथ नंबर 11 पर वर्ष 2010 से 2014 तक के 511 मतदाता, बूथ नंबर 12 पर वर्ष 2015 से 2018 तक के 345 मतदाता वोट डालेंगे।

 

21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री पद के लिए छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए छह, कोषाध्यक्ष के लिए चार, मंत्री के लिए आठ, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए तीन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए सात, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 17 व कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। (वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पद होते हैं, बाकी के एक-एक पद हैं।)

माइक्रो लोक अदालत में 1825 वाद निस्तारित
कोरोना महामारी के दौर में लगी माइक्रो लोक अदालत में 1825 लघु आपराधिक मामलों का निस्तारण कर 2,01,170 रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत जिला जज अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में अपर जिला जज पवन कुमार श्रीवास्तव, प्राधिकरण सचिव ऐश्वर्य प्रताप सिंह की देखरेख में लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed