{"_id":"64ddcc4a8c5e6981330fcf24","slug":"bar-association-election-voters-download-qr-code-slip-from-today-votes-will-be-cast-at-different-booths-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bar Association Election: मतदाता आज से डाउनलोड करें क्यूआर कोड स्लिप, अलग-अलग बूथों पर पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bar Association Election: मतदाता आज से डाउनलोड करें क्यूआर कोड स्लिप, अलग-अलग बूथों पर पड़ेंगे वोट
Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
सार
Kanpur News: एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन डॉट कॉम वेबसाइट से 17 अगस्त से मतदाता अपनी पर्ची ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Bar Association Election
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएवी डिग्री कॉलेज में 22 अगस्त को मतदान होना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। 15 बूथों पर 6098 मतदाता मतदान करेंगे। बुधवार को एल्डर्स कमेटी ने बैठक कर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के रामनाथ सेठ हॉल में हुई बैठक में तय हुआ कि मतदान व मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। मतदान के लिए मतदाता को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड के साथ ही क्यूआर कोड वाली पर्ची लाना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
बिना क्यूआर कोड पर्ची के मतदान नहीं होगा। एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन डॉट कॉम वेबसाइट से 17 अगस्त से मतदाता अपनी पर्ची ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर्ची से बूथों पर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन वर्ष के आधार पर अलग-अलग बूथों पर पड़ेंगे वोट
- बूथ नं. 1 वर्ष 1959-82
- बूथ नं. 2 वर्ष 1983-89
- बूथ नं. 3 वर्ष 1990-93
- बूथ नं. 4 वर्ष 1994-98
- बूथ नं. 5 वर्ष 1999-2000
- बूथ नं. 6 वर्ष 2001-02
- बूथ नं. 7 वर्ष 2003
- बूथ नं. 8 वर्ष 2004
- बूथ नं. 9 वर्ष 2005-06
- बूथ नं. 10 वर्ष 2007-08
- बूथ नं. 11 वर्ष 2009-10
- बूथ नं. 12 वर्ष 2011-13
- बूथ नं. 13 वर्ष 2014-15
- बूथ नं. 14 वर्ष 2016-18
- बूथ नं. 15 वर्ष 2019-21