फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election, Voters download QR code slip from today, votes will be cast at different booths

Bar Association Election: मतदाता आज से डाउनलोड करें क्यूआर कोड स्लिप, अलग-अलग बूथों पर पड़ेंगे वोट

Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन डॉट कॉम वेबसाइट से 17 अगस्त से मतदाता अपनी पर्ची ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Bar Association Election, Voters download QR code slip from today, votes will be cast at different booths
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएवी डिग्री कॉलेज में 22 अगस्त को मतदान होना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। 15 बूथों पर 6098 मतदाता मतदान करेंगे। बुधवार को एल्डर्स कमेटी ने बैठक कर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के रामनाथ सेठ हॉल में हुई बैठक में तय हुआ कि मतदान व मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। मतदान के लिए मतदाता को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड के साथ ही क्यूआर कोड वाली पर्ची लाना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

बिना क्यूआर कोड पर्ची के मतदान नहीं होगा। एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन डॉट कॉम वेबसाइट से 17 अगस्त से मतदाता अपनी पर्ची ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर्ची से बूथों पर वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन वर्ष के आधार पर अलग-अलग बूथों पर पड़ेंगे वोट

  • बूथ नं. 1 वर्ष 1959-82
  • बूथ नं. 2 वर्ष 1983-89
  • बूथ नं. 3 वर्ष 1990-93
  • बूथ नं. 4 वर्ष 1994-98
  • बूथ नं. 5 वर्ष 1999-2000
  • बूथ नं. 6 वर्ष 2001-02
  • बूथ नं. 7 वर्ष 2003
  • बूथ नं. 8 वर्ष 2004
  • बूथ नं. 9 वर्ष 2005-06
  • बूथ नं. 10 वर्ष 2007-08
  • बूथ नं. 11 वर्ष 2009-10
  • बूथ नं. 12 वर्ष 2011-13
  • बूथ नं. 13 वर्ष 2014-15
  • बूथ नं. 14 वर्ष 2016-18
  • बूथ नं. 15 वर्ष 2019-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed