फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election, Sanjeev Dubey Senior and Sanjeev Kanojia Junior Vice President, Read Results

Bar Association Election: रनर ही बने विनर! संजीव दुबे वरिष्ठ और संजीव कनौजिया कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पढ़े परिणाम

Fri, 25 Aug 2023 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Aug 2023 09:17 AM IST
सार

Kanpur News: कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कनौजिया ने 1777 मत पाकर एकतरफा जीत हासिल की। शिवप्रताप सिंह चौहान 813 मत पाकर दूसरे व विनोद कुमार शुक्ला 757 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Bar Association Election, Sanjeev Dubey Senior and Sanjeev Kanojia Junior Vice President, Read Results
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बार एसोसिएशन चुनाव में गुरुवार को मतगणना के दूसरे दिन सात पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। संजीव कुमार दुबे वरिष्ठ व संजीव कनौजिया कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर नागेश चंद्र त्रिपाठी व मंत्री पद पर शिशिर कुमार पांडे ने विजयश्री हासिल की।

विज्ञापन

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शेखर सिंह तोमर, प्रकाशन पद पर राहुल गुप्ता व पुस्तकालय पद पर प्रीति त्रिपाठी विजयी रहीं। तीन बार लगातार पार्षद का चुनाव जीतकर रिकार्ड बनाने वाले युवा मोनू गुप्ता के भाई राहुल गुप्ता ने बार चुनाव में 2099 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिर्फ कार्यकारिणी पदों के लिए मतों की गिनती होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार दुबे ने 90 मतों के अंतर से विजय शंकर रावत को परास्त किया। संजीव को 1132 मत, जबकि विजय को 1042 मत मिले। 659 मत पाकर कुलदीप कुमार सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कनौजिया ने हासिल की एकतरफा जीत
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कनौजिया ने 1777 मत पाकर एकतरफा जीत हासिल की। शिवप्रताप सिंह चौहान 813 मत पाकर दूसरे व विनोद कुमार शुक्ला 757 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर नागेश चंद्र त्रिपाठी ने 1925 मत पाकर एकतरफा जीत हासिल की।

मंत्री पद पर शिशिर कुमार पांडे जीते
श्याम कुमार दीक्षित 770 मत पाकर दूसरे व कमल कुमार वर्मा 747 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मंत्री पद पर शिशिर कुमार पांडे ने 95 मत से बीरेंद्र कुमार पासी को हराया। शिशिर को 1550 मत मिले, जबकि बीरेंद्र 1455 मत पाकर दूसरे व कृष्णकांत तिवारी 742 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतिद्वंदी को 2099 मतों से परास्त किया
मो. तौहीद को 674 मत और रीना कटियार को 456 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शेखर सिंह तोमर को 1886 मत मिले। नरेंद्र कुमार प्रजापति 947 मतों से दूसरे व धर्मेंद्र कुमार गुप्ता 637 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर राहुल गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी को 2099 मतों से परास्त किया।

इन पदों पर भी चयन
राहुल को 3429 मत मिले, जबकि प्रतीक शुक्ला को 1330 मत पाकर संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर प्रीति त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज दीक्षित को 54 मतों से हराकर विजयश्री हासिल की। प्रीति को 1272 मत, जबकि पंकज को 1218 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे मोहित दुबे को 1100 मतों पर संतोष करना पड़ा। अनिल बाबू चौधरी को 874 मत व अजय भदौरिया को 364 मत मिले।

कचहरी में बजा ढोल, निकाला जुलूस
अध्यक्ष व महामंत्री पद के परिणाम बुधवार रात तक घोषित हो सके थे इसके चलते गुरुवार को सुबह से ही कचहरी में जश्न सा माहौल रहा। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर बधाई दी। ढोल की थाप पर समर्थक भी थिरकते रहे। गुरुवार को शाम तक तीन और पदों के परिणाम घोषित हो गए थे जिससे कचहरी में जश्र का माहौल लगातार चलता रहा।

पूर्व सैनिकों ने की मतों की गिनती
एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि भारतीय पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर योगेंद्र सिंह कटियार व संयोजक सूबेदार मेजर केके सिंह के नेतृत्व में जेसीओ व एमसीओ द्वारा मतगणना की गई। मतगणना में थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन निष्पक्षता बरकरार रखी गई ताकि प्रत्याशियों में कोई असंतोष न रहे।

रनर ही बन गए विनर
सात पदों पर गिनती के बाद गुरुवार को जारी हुए परिणाम से पता चला कि पिछली बार के रनर ही इस बार के विनर बन गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर पिछले चुनाव के रनर रहे संजीव कनौजिया, नागेश चंद्र त्रिपाठी व संयुक्त मंत्री प्रशासन शेखर सिंह तोमर ने तो इस बार एकतरफा जीत हासिल की।

प्रशासन व पुस्तकालय में रनर रहे प्रत्याशी ही विनर बने
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर आमने-सामने की लड़ाई दिखी। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के बाद कई सालों से किस्मत आजमा रही प्रीति त्रिपाठी ने आखिर बाजी मार ली। मंत्री, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, प्रशासन व पुस्तकालय में रनर रहे प्रत्याशी ही विनर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed