फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election, Counting begins, New President and General Secretary will meet till late evening

Bar Association Election: मतगणना शुरू! देर शाम तक मिलेगा नया अध्यक्ष और महामंत्री, इनके बीच है मुकाबला

Wed, 23 Aug 2023 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी व पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में मतपत्रों को मतपेटियों से बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद मतपत्रों की बंडलिंग का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
Bar Association Election, Counting begins, New President and General Secretary will meet till late evening
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन की 53वीं कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में हुई अधिवक्ताओं की बंपर वोटिंग के बाद मतपेटियां सील कर कचहरी के राम अवतार महाना हाल में रखवा दी गई थीं। बुधवार सुबह से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

देर शाम तक वकीलों को अपना नया बार अध्यक्ष और महामंत्री मिल जाएगा। बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। कुल 4977 ने वोट डालकर ऐतिहासिक मतदान का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच सील मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया। एल्डर्स कमेटी व पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में मतपत्रों को मतपेटियों से बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद मतपत्रों की बंडलिंग का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक मिलेगा नया अध्यक्ष और महामंत्री
सबसे पहले अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतों की गिनती शुरू की जाएगी। दोनों ही पदों पर छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं। देर शाम लगभग छह बजे तक दोनों ही पदों का परिणाम आने की संभावना है। इसके साथ ही, देर शाम तक वकीलों बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष व महामंत्री मिल जाएगा।

इनके बीच है मुकाबला

  • अध्यक्ष पद - प्रमोद कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार शुक्ला, गिरधर द्विवेदी, पीयूष अवस्थी, रामेंद्र सिंह कटियार व नसीरुद्दीन।
  • महामंत्री पद - आदित्य कुमार सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामजी दुबे, प्रशांत बाजपेई, पवन कुमार तिवारी व सुशील कुमार सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed