{"_id":"67bcbbdcf379aa6db803edb6","slug":"banks-should-not-be-stingy-in-giving-benefits-of-schemes-to-farmers-kanpur-news-c-216-1-etw1002-121981-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैंक किसानों को योजनाओं का लाभ देने में कंजूसी न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैंक किसानों को योजनाओं का लाभ देने में कंजूसी न करें
Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक कार्यालय में बैंकर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाबा भीमराव आंबेडकर स्वरोजगार योजना, लोन रिकवरी, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, एमएसएमई योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बैंक अधिकारियों से कहा गया कि किसानों को योजनाओं का लाभ देने में कंजूसी न की जाए।
बैठक में जिला विकास प्रबंधक एवं नाबार्ड प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बैंकों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराना है। बैंकों को दिए गए ऋण लक्ष्य की समीक्षा की गई और जिन बैंकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला। उन्हें लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कहा कि अगले महीने फिर बैठक होगी, जिसमें बैंकों से दिए गए ऋण वितरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को केसीसी का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को भी ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। एलडीएम एमएम ठेले ने कहा कि ब्लॉक प्रतिनिधि और ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों के सहयोग से बैंकों को ऋण वितरण और वसूली में सहायता मिलती है। ब्लॉक की वर्तमान ऋण उपलब्धता को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया गया, लेकिन सुधार की आवश्यकता भी बताई गई। बीडीओ रविंद्र कुमार शशि ने किसानों और छोटे उद्यमियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए बैंकों से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, आरके कनौजिया, एडीओ कृषि ब्रजेश यादव, एडीओ पंचायत जमुना दास आदि मौजूद रहे।