{"_id":"5e8f5d248ebc3e76d2169307","slug":"banks-opened-in-hotspot-areas-employees-association-expressed-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट एरिया में खुले बैंक, इंप्लाइज एसोसिएशन ने जताया विरोध, शासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट एरिया में खुले बैंक, इंप्लाइज एसोसिएशन ने जताया विरोध, शासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां
Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया में खुले बैंक तो लग गई भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित कर सील किए गए 13 इलाकों में मनाही के बाद भी बैंक और एटीएम खोले गए। शासन के निर्देश को हवा में उड़ाते हुए इन इलाकों की 11 बैंक शाखाएं और एटीएम खुले। नगर स्तरीय बैंकर्स समिति के अग्रणी जिला प्रबंधक ने भी इन क्षेत्रों के 300 मीटर परिधि में आने वाली बैंक शाखाओं एवं एटीएम को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया था।
इसके बाद भी शाखाएं खोलकर कर्मचारियों और अधिकारियों में संक्रमण का भय पैदा कर दिया है। बैंक कर्मचारी अधिकारियों के फैसले का खुलकर विरोध तो नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन दबी जुबान पीड़ा जरूर बता रहे हैं।
यहां खुले बैंक
अनवरगंज की हाजी इनायत मस्जिद और शेख लल्लन मस्जिद के कारण हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित लाटूश रोड पर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा की शाखाएं खुलीं। इसी तरह हमराज मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुली रही।
विज्ञापन
बादशाहीनाका की वाली मस्जिद के कारण हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित इस क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की हालसी रोड शाखा, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी व इंडियन बैंक की धनकुट्टी शाखा खुली रही। कर्नलगंज स्थित हुमायूं मस्जिद के कारण हॉटस्पॉट बजरिया क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की कर्नलगंज शाखा खुली रही।
ये शाखाएं बंद रहीं
चमनगंज क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएं।
कर्मचारी नेता बोले
पीएनबी प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष एनसी गुप्ता और मंत्री अनिल सोनकर ने प्रबंधन की ओर से बैंक खोले जाने का विरोध किया। कहा कि जहां पर लोग घर से निकल नहीं सकते, दूसरे क्षेत्रों के लोग आ नहीं सकते, वहां बैंक खोलने का क्या औचित्य?
बैंक प्रबंधन ने शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए शाखाएं तो खोल दीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से कोई भी ग्राहक बैंक नहीं पहुंचा। बैंक प्रबंधन से मांग की जाती है कि बैंक कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सील क्षेत्रों की शाखाएं शासन के अगले आदेश तक ना खोलें।