फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banks atm found closed in mahoba

नहीं चले एटीएम, बैंकों की कोशिशें बेकार

Fri, 11 Nov 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
banks atm found closed in mahoba
डेमो
देश के वित्त मंत्री एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों ने 11 नवंबर से एटीएम चालू होने का दावा किया था। जिससे लोगों को पैसे निकालने में समस्या न हो। लेकिन बैंक के प्रबंधक चाहकर भी जिले के एटीएम को चालू नहीं करा पा रहे हैं। जिससे बैंकों में भीड़ बढ़ रही है। 
विज्ञापन

 

महोबा शहर में विभिन्न बैंकों के दो दर्जन एटीएम हैं। किसी भी बैंक का एटीएम अभी तक चालू नहीं हो पाया है। जिससे कार्डधारक परेशान हैं। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी एटीएम आज से चालू कराए जा रहे हैं। एटीएम मशीनों में एक हजार व पांच सौ और सौ के नोट निकालने का साफ्टवेयर लोड है लेकिन बड़े नोट न होने के कारण एटीएम नही चल पा रहे है।

विज्ञापन

 

महोबा में एसबीआई के अलावा सेंट्रल बैंक, यूनियन बैेंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, ग्रामीण बैंक आदि के कई एटीएम संचालित हैं लेकिन केंद्र सरकार के अधीन बैंकों के एटीएम तीन दिन बाद भी अपने पेमेंट साफ्टवेयर को चेंज नहीं कर पाए जबकि इन्हीं बैंकों में पब्लिक, कारोबारियों के खाते अधिक हैं। जिससे खाताधारकों में नाराजगी होना लाजमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed