फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank officials gave clean chit to Mukhtar Baba, misled in investigation

Mukhtar Baba: बैंक अधिकारियों ने दी थी क्लीनचीट, जांच में किया था गुमराह, इन संपत्तियों पर भी लिया था लोन

Tue, 22 Nov 2022 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:10 AM IST
सार

शत्रु संपत्ति को बंधक बनाकर लोन लेने के मामले में बैंक अधिकारियों ने मुख्तार बाबा को क्लीनचीट दे दी थी। अधिकारियों ने जांच में सहयोग के बजाए गुमराह किया था। पुलिस की जांच में ऐसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
Bank officials gave clean chit to Mukhtar Baba, misled in investigation
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शत्रु संपत्ति को बंधक रखकर 1.66 करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले में पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बाबा ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर शत्रु संपत्तियों पर करोड़ों का लोन लिया था।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जब बैंक अधिकारियों से पत्रचार कर लोन के दौरान लिए गए दस्तावेजों की मांग की,तो बैंक प्रबंधन द्वारा यह कहते हुए क्लीनचीट दे दिया कि जिस संपत्ति पर बाबा को लोन दिया गया वह पोर्टल पर दर्ज नहीं था। लिहाजा बाबा और उसके परिवार वालों के साथ बैंक अधिकारियों को भी दोषी बनाया गया है।
विज्ञापन

शत्रु संपत्तियों पर लोन देने की जानकारी पर शत्रु संपत्ति के प्रभारी अधिकारी 20 दिसंबर 2021 को बैंक आफ बड़ौदा की किदवई नगर शाखा  प्रबंधक को पत्र भेजकर  इस मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद लोन से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। आरोप है कि बैंक प्रबंधन द्वारा सहयोग के बजाए मुख्तार बाबा से सांठगांठ कर लोन दी गई रकम को मय व्याज जमा कर 25 अप्रैल 2022 को खाता बंद कर दिया गया। इसकेसाथ ही बाबा को लोन के दौरान लिए गए सभी दस्तावेज भी वापस कर दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा जब इस संबंध में बैंक प्रबंधन से पत्राचार कर कारण बताओ नोटिस भेजा गया, तो बैंक प्रबंधन द्वारा जबाव दिया गया कि मुख्तार बाबा को जिन संपत्तियों पर लोन दिया गया है वह शत्रु संपत्ति के पोर्टल पर दर्ज नहीं है।

ऐसे में लोन लेने वाले मुख्तार बाबा ने कोई गलती नहीं कि और न ही लोन देकर बैंक ने कोई गलती की है। इसके बाद जिला प्रशासन ने विधिक राय ली और एसडीएम एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल विपिन कुमार ने बैंक आफ बड़ौदा किदवई नगर शाखा के प्रबंधक, मुख्तार बाबा समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

इन संपत्तियों पर भी लिया गया था लोन

  • 91/146 हीरामन का पुरवा स्थित बशीर स्टेट
  • 99/14ए बेकनगंज राम जानकी मंदिर ट्रस्ट
  • 88/21 नाला रोड चमनगंज दारूल मौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed