{"_id":"5f87ca8c24abfc7d66194a65","slug":"bank-manager-lodged-a-report-of-fraud-on-non-return-of-rupees-from-businessman-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के खाते में आए रुपये, बैंक बोली-गलती से कैश हो गया चेक, मैनेजर ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के खाते में आए रुपये, बैंक बोली-गलती से कैश हो गया चेक, मैनेजर ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Thu, 15 Oct 2020 09:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्रही शाखा के प्रबंधक ने बर्रा विश्वबैंक निवासी कारोबारी साहिल अंसारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक प्रबंधन का आरोप है कि तकनीकी समस्या की वजह से साहिल का दो लाख 10 हजार रुपये का चेक कैश हो गया।
जबकि जिसने चेक दिया था, उसके खाते में रुपये ही नहीं थे। नोटिस देने के बाद भी कारोबारी ने रुपये नहीं लौटाए। कारोबारी का कहना है कि दो साल पहले उन्होंने चकेरी के विनोद दुबे को पिकअप गाड़ी बेची थी। विनोद ने उन्हें 15 लाख कैश और 2.10 लाख की चेक दी थी।
इसके बाद बचे रुपये जल्द नगद देने की बात कहकर चेक न लगाने की बात कही। दो साल बाद भी रकम नहीं लौटाई तो उन्होंने अगस्त में चेक बैंक में लगा दी, जो पास हो गई। इसके बाद उनके पास 29 अगस्त को बैंक से लेटर आया और तकनीकी समस्या का हवाला दिया। कारोबारी का कहना है कि जब खाते में रुपये नहीं थे तो चेक कैसे कैश हो गया। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।