फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank employees under suspicion in Rs 1,600 crore case siphoned off from 68 accounts

Kanpur News: 68 खातों से निकले 1600 करोड़ के मामले में बैंक कर्मियों पर शक

Sun, 01 Mar 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bank employees under suspicion in Rs 1,600 crore case siphoned off from 68 accounts
कानपुर। शहर की 12 बैंक के 68 खातों से ढाई साल में निकले 1600 करोड़ रुपयों के मामले में शक की सुई बैंक कर्मियों पर घूम रही है। पुलिस ने कुछ बैंकों को नोटिस जारी किया है। उनसे खातों के संबंध में डिटेल मांगी गई है। यह खाते टेनरी संचालक और उसके रिश्तेदारों के नाम पर हैं। चकेरी पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने लूट के मामले में जांच की तो इतने अधिक रुपयों की निकासी की जानकारी सामने आई। ईडी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों को साक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र में 16 फरवरी की रात मो. वासिद और अरशद को बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर हमलाकर रुपये लूट लिया था। पीड़ित ने वारदात से ही इन्कार कर दिया। आठ दिन बाद ही वासिद की तहरीर पर एफआईआर हो गई। पुलिस ने गुरुवार देर रात लूट के आरोपी बेकनगंज के मो. यासीन और मुजाहिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जबकि कुछ देर बाद मूलगंज के अब्दुल रहमान, चमनगंज के लारेब सिद्दीकी, बेकनगंज के सुभान खान व मो. जीशान को दबोचा। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जांच से सामने आया कि मो. वासिद और अरशद एक टेनरी संचालक के 24 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। उसी दिन टेनरी संचालक ने 3.20 करोड़ रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

उसके खातों की जांच की गई तो 12 बैंकों में उसके व रिश्तेदारों के नाम पर 68 खाते मिले। इन खातों से ढाई साल में करीब 1600 रुपये निकाले गए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह रुपये कहां से आए और कहां गए इसकी जांच कराई जा रही है। इतनी राशि की निकासी के बाद बैंक की ओर से किसी तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। इस पर शक की सुई उनके कर्मचारियों पर भी जा रही है। कुछ बैंकों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed