फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank accounts seized for taking money in the name of fake jobs in Railway

कानपुर: रेलवे में फर्जी नौकरी दिलाने के आरोपियों के अकाउंट सीज, एसबीआई, एचडीएफसी समेत चार बैंक में थे खाते

Tue, 15 Jun 2021 08:57 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Jun 2021 08:57 AM IST
सार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जीआरपी ने सभी के बैंक अकाउंट को सीज करा दिया है। हालांकि फिलहाल आरोपी जीआरपी के हाथ नहीं आए हैं।
 

विज्ञापन
Bank accounts seized for taking money in the name of fake jobs in Railway
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के सरगना रुद्र प्रताप ठाकुर समेत जिन आरोपियों के बैंक खातों से रुपयों का लेनदेन हुआ, उन्हें सोमवार को जीआरपी ने सीज करा दिया। एसबीआई और एचडीएफसी समेत चार बैंकों में ठग गिरोह के सदस्यों के खातों से पैसा ट्रांसफर करने की जानकारी जीआरपी को मिली थी। हालांकि, ठग अभी भी जीआरपी के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन


इटावा निवासी रुद्र प्रताप ठाकुर गैंग का सरगना है। सेंट्रल स्टेशन पर फर्जी टीसी और पार्सल पोर्टर बनकर काम करने वाले 13 युवकों में से कई ने उसे नौकरी के लिए पैसा दिया था। इसमें कई युवकों ने पैसों का लेनदेन रुद्र के एसबीआई के खाते में ऑनलाइन किया। 
विज्ञापन


बैंक खातों की इसी डिटेल के आधार पर जीआरपी ने उसके एसबीआई के खाते को सीज करा दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों राजेश भट्ट, अनुज अवस्थी, अभिषेक पांडेय के खातों को भी सीज कराया जा रहा है। इसके लिए एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और पीएनबी मुख्यालय को पत्र भेजकर खाते सीज करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश यूपी-उत्तराखंड में
गैंग के सरगना रुद्र, एजेंट राजेश भट्ट, अनुज अवस्थी, अभिषेक पांडेय और मोहित की तलाश में चार टीमें लगातार छापे मार रही हैं। टीमें इटावा समेत उत्तराखंड के देहरादून और रुड़की भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed