फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bang in fireworks shop death of one many scorches

बांदा: पटाखों की दुकान में तेज आवाज के साथ धमाका, 4 लोगों की मौत, मच गई चीख पुकार

Fri, 01 Feb 2019 11:35 AM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Bang in fireworks shop death of one many scorches
डेमो
बांदा के रिहायशी इलाके में खुली पटाखे की दुकान में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग जाने से जोरदार धमाकों की बीच दुकान की छत और दीवारें धराशायी हो गईं। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह जब मलबा हटाया गया तो तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात जेसीबी से मलबा हटाने पर एक व्यक्ति का झुलसा हुआ शव निकाला गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुकानदार समेत कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका थी। एक घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात तक आग बुझाने और मलबा हटाने का काम जारी रहा, इस बीच धमाके भी होते रहे।
विज्ञापन


घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई गई है। बिसंडा थाने के कुर्रही गांव के नफीस ने कस्बे में देशराज पटेल के मकान में किराए के कमरे पर आतिशबाजी की दुकान की थी। अचानक दुकान आतिशबाजी के धमाकों और आतिशबाजी की चपेट में आ गई। आसपास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में मौजूद लोग भी बाहर नहीं निकल पाए। छत ढह जाने से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। कुछ ही देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आनन-फानन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया तो युवक का झुलसी अवस्था में शव मिला। फौरी तौर पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुकानदार का भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed