फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bandit Queen Sadhana Patel Gang terror

दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने महिलाओं पर 2 घंटे ढाए सितम, मुर्गा बनाकर की पिटाई

Sun, 07 Oct 2018 10:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bandit Queen Sadhana Patel Gang terror
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में  दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने सीमावर्ती क्षेत्र में जमकर तांडव मचाया। दिन दहाडे़ गांव में घुसकर कई महिलाओं को पकड़कर मुर्गा बनाया। ग्रामीणों के विरोध करने पर उनकी पिटाई कर जंगल की ओर गैंग भाग गया। 
विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे नया गांव थाना क्षेत्र के बृजपुरा गांव मेें शुक्रवार की शाम दस्यु गैंग आ धमका । दस्यु सुंदरी साधना पटेल व गैंग के अन्य सदस्य कुछ देर तक गांव के बाहर घूमते रहे। इसके बाद कुछ घरों में घुसकर महिला और पुरुषों को असलहों के बल पर बाहर निकाला और गाली देते हुए दस्यु सुंदरी ने धमकी दी कि यदि किसी ने पुलिस को सूचना दी तो उसके घर के सदस्यों का अपहरण कर गोली मार दी जाएगी। लगभग दो घंटे तक गैंग के सदस्यों ने दस्यु सुंदरी के निर्देश पर चार महिलाओं को मुर्गा बनाकर पिटाई की।
विज्ञापन


इन महिलाओं को गंभीर चोटें आयी है। लेकिन डकैतों के भय के कारण यह महिलाएं न पुलिस के पास पहुंची न ही इलाज के लिए अस्पताल गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी गैंग ने शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ठर्री गांव के पास एक ग्रामीण को पकड़ा था। जिससे दस हजार रुपये की वसूली कर पिटाई कर छोड़ा था। हालांकि संबंधित ग्रामीण ने बाद में पुलिस और समाज के भय से सभी स्थान पर जाकर बताया कि उसके साथ डकैतों ने कोई वारदात नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहाड़ के नीचे डकैतों का डेरा जमा रहा

Bandit Queen Sadhana Patel Gang terror
डेमो पिक
ग्रामीणों में दहशत
दस्यु सुंदरी गैंग द्वारा बिजवान जंगल व पाल देव गांव के आसपास में आतंक मचाने के कारण दो दिनों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गैंग आए दिन ग्रामीणों को पकड़कर पीट रहा है। सूचना के बावजूद पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। 

आईजी के निर्देश पर डकैतों की तलाश
नया गांव थाना क्षेत्र के बृजपुरा निवासियों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। आईजी जोन रीवा उमेश जोगा को भी इसकी जानकारी दी गई है। आईजी जोन के निर्देश पर रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौड़ व नया गांव केबी त्रिपाठी ने गैंग की तलाश में जंगलों में कांबिंग की लेकिन गैंग का कुछ पता नहीं चल सका। 


आईजी के निर्देश के बाद डकैतों की तलाश में पुलिस बृजपुरा, पालदेव अनसुइया के जंगलों में डकैतों की तलाश कर रही थी। उधर सूत्रों के अनुसार पास के ही एक गांव शीतलवाणी के पास पहाड़ के नीचे डकैतों का डेरा जमा रहा। सतना एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। डकैतों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed