फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BandaTwo robbers arrested in encounter one shot in the leg pistols tools and other items recovered

Banda: चोरी-लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तमंचे और औजार समेत ये सामान बरामद

Sat, 25 Oct 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

Banda News: बांदा में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
BandaTwo robbers arrested in encounter one shot in the leg pistols tools and other items recovered
जानकारी देते शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में विभिन्न स्थानों से चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को कालिंजर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, ताला तोडने-काटने के औजार व एक कार बरामद की गई है। एएसपी शिवराज ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि थाना ग्राम सौंता मोड़ पर बांदा रोड की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे। तभी पुलिस टीम ने पीछा किया।

विज्ञापन

वहीं सढ़ा लिंक रोड पर लगभग एक किलोमीटर आगे कार अनियंत्रित होकर खंती में फंस गई। पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस पर संयुक्त टीम की फायरिंग में एक अभियुक्त इरशाद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त समेत दूसरे आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

इरशाद पर आठ व सलमान पर पांच मामले दर्ज
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने कबूला कि बांदा सदर कोतवाली के ग्राम हरदौल तलैया मर्दन नाका के रहने वाले हैं। आरोपितों ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों पर घरों व दुकानों के शटर काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अलावा बांदा, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज, मध्य प्रदेश सहित आस पास के अन्य जनपदों नकबजनी तथा चोरी की घटना कर चुके हैं। वहीं इरशाद पर आठ व सलमान पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed