फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bandas teenager was raped by youths of other community, kept hostage for days in Surat

UP: तीन लोग...14 दिन, नाबालिग को बंधक बनाकर करते रहे दरिंदगी, दूसरे समुदाय के युवकों ने किया था अगवा

Sat, 03 Jun 2023 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 10:31 AM IST
सार

Banda Crime: नरैनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक अगवाकर सूरत ले गया। यहां अपने साथियों के साथ 14 दिनों तक किशोरी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bandas teenager was raped by youths of other community, kept hostage for days in Surat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में घर से बाजार गई किशोरी को अगवा कर सूरत ले गए युवकों ने उसके साथ 14 दिनों तक दरिंदगी की थी। मोबाइल हाथ में लगते ही पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। मां ने अपने भाई व रिश्तेदार को बेटी के बताए पते पर भेजकर छुड़वाया।

विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज कर शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 14 मई को घर से चौराहे में सब्जी खरीदने निकली थी। इसके बाद से लापता थी।
विज्ञापन

पीड़ित मां ने 15 मई को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 मई को किशोरी ने मां को फोन किया। बताया कि सब्जी खरीदते समय पन्ना (मध्य प्रदेश) के बरौली का रहने वाला गुड्डू खां उसे मिला और मुंह में रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गुजरात ले गया था आरोपी
जब उसे होश आया, तो वह कालिंजर में थी। इसके बाद उसका एक साथी और आ गया। दोनों उसे बरौली ले गए। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे रात भर बेहोश रही। 15 मई की सुबह अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में गुजरात ले गए।

तीनों मिलकर 14 दिनों तक करते रहे दुष्कर्म
सूरत के गणेश नगर मोहल्ले में उसे रखा था।  गुड्डू और उसके दो साथी लगातार दुष्कर्म करते रहे। दिन में कमरा बंद कर चले जाते थे। किशोरी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर छिपा दिया था। खोजने पर सिम मिला है, तो फोन किया है।

भाई और रिश्तेदार ने छुड़ाया
मां ने गुजरात में रहने वाले भाई को घटना बताई। इसके बाद उसे व वहीं रह रहे दामाद को किशोरी को लाने भेजा। 30 मई को किशोरी को वहां से मुक्त कराया गया। गुरुवार को उसे नरैनी कोतवाली लाकर बयान दर्ज कराए गए। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैँ।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया परीक्षण
शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। डॉ. ऋतंभरा समेत तीन डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल किया। डॉ. ऋतंभरा ने बताया कि किशोरी की स्लाइड बनाई गई है। मामला 15 दिन पुराना है। नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि किशोरी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुस्लिम महिला के जरिए हुई थी आरोपी से पहचान
किशोरी ने बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाली एक मुस्लिम महिला के घर वह आती-जाती थी। महिला ने कई बार मोबाइल फोन पर उसकी बात पन्ना निवासी गुड्डू से कराई थी। इसलिए वह उसे जानने लगी थी। आरोपी युवक करतल रोड में रेडीमेड कपड़े की दुकान में काम भी करता था।

मकान मालिक को बताया था कि पत्नी है
किशोरी ने बताया कि अपहरण कर ले जाने वाले युवक ने सूरत में जिस मकान में उसे रखा था, उसके मकान मालिक से किशोरी को पत्नी बताया था। जब किशोरी के मामा और जीजा लेने पहुंचे, तो मकान मालिक ने विरोध किया था। पूरी बात बताने पर उसे ले जाने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed