{"_id":"63d797517751ef1f0b52508d","slug":"banda-youth-strangled-to-death-with-sharp-weapon-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Jan 2023 03:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:47 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन (18) पुत्र भइयन की रविवार देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह घर से कुछ दूरी पर बने पशुबाड़ा में अकेला लेटा था। सोमवार सुबह उसका बड़ा भाई पशुबाड़ा पहुंचा तो खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ नितिन कुमार और गिरवां थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही दो लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन