{"_id":"6305fe707c60060af968dde9","slug":"banda-youth-drowned-while-bathing-in-nawab-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: नवाब टैंक में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, साथियों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नवाब टैंक में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, साथियों ने बताई ये बात
Wed, 24 Aug 2022 04:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में नवाब टैंक में नहाते समय श्रद्धालु युवक की डूबकर मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ पैदल चित्रकूट कामतानाथ दर्शन करने जा रहा था। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक मृतक और उसके साथी तैरना नहीं जानते थे।
सीमावर्ती महोबा जनपद के श्रीनगर में मनोहर गंज निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र अमित गुप्ता (24) सोमवार को घर से चित्रकूट के लिए पैदल निकला था। साथ में पड़ोसी दोस्त लोकेंद्र, चुनमुन, शिवम व वेदांत आदि भी थे। बुधवार को सुबह शहर के नरैनी रोड स्थित नवाब टैंक में सभी नहाने लगे। तभी घाट की सीढ़ियों पर पैर फिसल जाने से अमित गहरे पानी में समा गया।
साथियों ने उसे शर्ट-पैंट आदि बांधकर बचाने की कोशिश की। लेकिन वह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसका शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि अमित दो भाइयों में छोटा था। गांव में ही गल्ले की आढ़त दुकान किए था। साथियों ने उसके डूबने की सूचना दी। यह भी बताया कि नवाब टैंक से उसे बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। समय पर ढूंढने की कोशिश होती तो शायद जान बच जाती।