फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Youth commits suicide by shooting with father licensed gun

बांदा: पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Wed, 10 Nov 2021 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Nov 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Banda: Youth commits suicide by shooting with father licensed gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बांदा जिले के अतर्रा में युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कमरे में खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकोना गांव में मंगलवार रात को मेघचन्द्र (25) पुत्र दांदूराम ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी हुई पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली l
विज्ञापन


बंदूक से फायर होने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता सहित अन्य परिजनों ने दरवाजे के अंदर देखा तो मेघचन्द्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था l आनन-फानन परिजन नजदीकी पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l 
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था l मृतक अपने पीछे पत्नी,  2 बच्चे व  माता-पिता छोड़ गया है l 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed