फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Young man entered the postmortem house with an axe, asked for his father's body

Banda: पोस्टमार्टम हाउस में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक, मांगा पिता का शव, मचा हड़कंप

Wed, 09 Oct 2024 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2024 07:52 PM IST
सार

Banda News: मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कुल्हाड़ी लेकर घुस गया और हंगामा करने लगा।

विज्ञापन
Banda: Young man entered the postmortem house with an axe, asked for his father's body
मोर्चरी हाउस में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव के पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर नशे में युवक कुल्हाड़ी लेकर मोर्चरी हाउस में घुस गया। वहां हंगामा किया। परिजनों ने समझाया तो उन पर कुल्हाड़ी लेकर झपटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में मामला छह अक्टूबर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन



गिरवां थाना क्षेत्र के अजुर्नाह गांव निवासी उदयभान ने बताया कि उसके पिता भोला (45) का पांच अक्टूबर को दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी हाउस में रखा दिया गया था। छह अक्टूबर को दोपहर तक उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया तो वह कुल्हाड़ी लेकर मोर्चरी हाउस में घुस गया था। युवक का आरोप है कि वहां तैनात कर्मियों ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। वह गिड़गिड़ा कर 500 रुपये देने को कहा, लेकिन कर्मी नहीं माने।
विज्ञापन

 

उधर, पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों ने बताया कि छह अक्टूबर को 10 शव थे। इसके पिता के शव का आठवां नंबर था। दोपहर बाद पुलिस जब पंचनामा का कागज लेकर उनके पास पहुंची तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक का आरोप बेबुनियाद है। परिजन उल्टा उसे ही डांटकर मोर्चरी से ले गए थे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना और वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। लिखित शिकायत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed