फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: young man committed suicide due to a love affair

Banda: रिश्तेदार महिला के प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान, खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट

Mon, 10 Jun 2024 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2024 07:35 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले युवक ने पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Banda: young man committed suicide due to a love affair
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग के चलते विवाहित युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जांच की जा रही है। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी पारस गुप्ता उर्फ माता प्रसाद (27) ने रविवार की देर शाम अपने घर के अंदर चादर से पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसके आठ वर्षीय बालक जिगर ने खिड़की से देखा तो पिता को फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन


तब सभी परिजनों को जानकारी हो सकी। छोटे भाई विष्णु ने बताया कि तीन महीने से पारस का अपने करीबी रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण ही उसने खुदकुशी की है। छोटे भाई के मुताबिक खुदकुशी करने से पहले पारस ने उसे व्हाट्सएप पर लिखा था कि वह उक्त रिश्तेदार महिला के कहने पर जान दे रहा हूं। महिला ने उससे कहा था कि मर के दिखाओ तब वह जानेगी कि वह उससे कितना प्यार करता है। विष्णु ने बताया कि तीन महीने पूर्व वह कमिश्नर कार्यालय में फाॅलोअर का काम करता था। पारस की नौ साल पहले कलावती से शादी हुई थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

महिला का दूसरे से हो गया था प्रेम प्रसंग
सुसाइट नोट में पारस ने लिखा है कि उसकी प्रेमिका ने फोन उठाना कम कर दिया था। कहती है कि बात नहीं कर पाउंगी। उस पर 70 हजार रुपये का कर्ज भी है। जो उसने नहीं लिया है। अंत में उसने लिखा है कि चौकी पुलिस से विनती करता हूं कि प्रेमिका और उसके नए प्रेमी दयाराम को कभी न छोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed