{"_id":"67792270a3f24db1640a81fb","slug":"banda-woman-set-herself-on-fire-death-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला ने खुद को लगाई आग, मौत से मचा कोहराम, बचाने में पुत्र भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला ने खुद को लगाई आग, मौत से मचा कोहराम, बचाने में पुत्र भी झुलसा
Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
सार
Banda News: महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ले की है।
विज्ञापन
मृतका रन्नो की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला ने शुक्रवार की रात को घर में खुद को आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी रन्नो (35) ने रात करीब 11 बजे घर में खुद को आग लगा ली। उसके पुत्र हसन ने देखा तो उसे बचाने में वह भी झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। पति शमशाद ने बताया कि रन्नो का करीब दो साल से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। पति ने बताया कि इससे पहले भी वह आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है, इसलिए वह उसे प्रतिदिन सुलाता था। घटना वाली रात वह पहले सो गया था, इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। महिला ने मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन