फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman committed suicide by hanging

Banda: मायके न भेजने से क्षुब्ध महिला ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी की

Sun, 21 May 2023 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Banda: Woman committed suicide by hanging
मृतका ज्योति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के नरैनी में छोटी बहन की शादी में शामिल होने के मायके न भेजे जाने से क्षुब्ध महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसका भांजा बाथरूम गया। कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर निवासी ज्योति (29) ने शनिवार रात घर के ऊपर बने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


रात में भांजा आलोक बाथरूम जाने के लिए उठा तो कमरे में उसे लटका देखा। आलोक ने बताया कि वह स्नातक का पेपर देने मामा सुरेंद्र के घर में रुका था। पिता मध्य प्रदेश के मैहर के मढ़ई गांव निवासी रामजी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रुचि की शादी जून में है। ससुरालियों ने ज्योति को शादी में नहीं भेजा। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका की मां अंजू पांडे ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े 11 बजे उसकी बात हुई थी। उसने घर में हुए झगड़े के बारे में बताया था। मृतका के एक दो वर्ष की पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed