{"_id":"63db89e3dff4f834425c41f5","slug":"banda-woman-committed-suicide-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से किया इनकार
Thu, 02 Feb 2023 03:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर बच्चे थे, पति खेतों की तरफ काम से गया था। वहां से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम दलपापुरवा निवासी मंजू देवी (28) पत्नी कैलाश यादव ने मंगलवार देर रात कोठरी की धन्नी में फंदा लगाकर जान दे दी। पति खेतों की तरफ गया था। वह लौटा तो पत्नी नहीं दिखी। उसने पांच वर्षीय बेटे बउवा से मंजू के बारे में पूछा तो बताया कि मां काफी देर से कोठरी में है। कैलाश ने अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैलाश से पूछताछ के बाद बुधवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने मंजू के आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है। बताया है कि मंजू के साथ करीब दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पांच वर्षीय बउवा और दो वर्षीय अमन है। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन