फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman body found hanging

Banda: महिला का शव फंदे से लटका मिला, नि:संतान होने पर पति ने आठ दिन पहले की थी दूसरी शादी

Tue, 16 May 2023 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 May 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Banda: Woman body found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले के अतर्रा में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। महिला नि: संतान थी। पति ने मृतका की ममेरी बहन से बीती आठ मई को दूसरी शादी की थी। पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का है या फिर कुछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दिखितवारा गांव के कल्याणी मंदिर के पास रहने वाली सीमा (32) का शव मंगलवार को तड़के घर के कमरे में लगे पंखे के छल्ले से साड़ी के फंदा से लटका मिला। काफी देर तक आहट न मिलने पर दूसरे कमरे में सो रहे पति रामबाबू ने खिड़की से देखा तो घटना की जानकारी हुई। पति ने पुलिस को सूचना दी। पति रामबाबू निषाद ने बताया कि चूड़ी गली में उसकी प्राइवेट क्लीनिक है। उसकी शादी को 15 साल हो गए थे। संतान नहीं है। इससे उसकी पत्नी सीमा परेशान रहती थी।
विज्ञापन


उधर, आठ मई पति ने गौरा बाबा धाम मंदिर में मृतका की ममेरी बहन से दूसरी शादी कर ली थी। शादी से पहले उसने मृतका के नाम जमीन और जायदाद का बंटवारा कर दिया था। मृतका का मायका फतेहपुर के डढवन गांव में है। अतर्रा इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। महिला नि:संतान थी। पति ने भी दूसरी शादी कर ली थी। मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed