फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tricky questions in PET left candidates reeling

Banda News: पीईटी में घुमावदार सवालों ने घुमाया

Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tricky questions in PET left candidates reeling
फोटो-14- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
बांदा। शहर के नौ केंद्रों में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रिमझिम बारिश के बीच हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान, गणित, इतिहास और अन्य विषयों से जुड़े सवालों में कुछ घुमावदार रहे, इन प्रश्नों ने काफी उलझाए रखा। मध्य काल के इतिहास पर प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों के मुताबिक गणित के सवाल हल करने में अधिक समय लगा। किसी ने प्रश्नपत्र को बेहतर बताया तो किसी ने कठिन।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में ग्रीनविच से 90 डिग्री पूर्व स्थित स्थान का स्थानीय समय, सिक्स डिग्री चैनल और उत्तर से दक्षिण की ओर हिमालय की पर्वत श्रेणियों का सही क्रम पूछा गया। गणित में ब्याज, नदियों की लंबाई, औसत, माध्य और प्रतिशत से जुड़े सवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास में मौर्य साम्राज्य की राजधानी, बौद्ध ग्रंथ दीपवंश का शाब्दिक अर्थ और तंजावुर के प्रथम मराठा शासक से संबंधित प्रश्न पूछे गए। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्यालय से जुड़ा सवाल भी आया। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न घुमाकर पूछे जाने से उन्हें हल करने में समय लगा। उधर, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बीच अभ्यर्थी भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे।
----
बोले अभ्यर्थी-कुछ सरल कुछ कठिन रहा पेपर
-प्रयागराज के आनंद कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था, लेकिन कुछ सवाल घुमावदार थे, जिन्हें हर करने में समय लगा।
-हमीरपुर की प्रिया के मुताबिक गणित के सवालों में ज्यादा समय लगा। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी काफी घुमावदार रहे।
-प्रयागराज के अखिल कुमार ने पेपर को ठीक बताया, बोले-पेपर कुछ कठिन और कुछ सरल रहा।
- हमीरपुर की शिखा वर्मा ने कहा कि सामान्य ज्ञान में मध्यकालीन इतिहास से सवाल पूछे गए थे। कई प्रश्न घुमावदार थे।
---
31 प्रतिशत ने छोड़ दी परीक्षा
पहली पाली दिन में 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 4392 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3031 ने परीक्षा दी, जबकि 1361 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें 4392 में से 3028 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1364 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 6059 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2725 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति का प्रतिशत करीब 31 प्रतिशत रहा।

---

प्रयागराज रूट की बसों और ट्रेनों में भीड़
परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी। दोपहर 12 बजे के बाद प्रयागराज और हमीरपुर रूट की बसें और ट्रेनें परीक्षार्थियों से भरकर रवाना हुईं। प्लेटफार्म और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा रहा। कई परीक्षार्थी स्टेशन परिसर और आसपास की चाय-पान की दुकानों पर बैठकर वाहनों का इंतजार करते नजर आए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed