फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Wife left with lover after not having child after seven years

Banda: सात साल बाद संतान न होने पर प्रेमी संग गई पत्नी, पति ने दोनों को रेलवे स्टेशन से पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 12 May 2024 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Banda: Wife left with lover after not having child after seven years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में निकाह के सात साल बाद भी औलाद न होने पर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बांदा रेलवे स्टेशन से पकड़कर डायल-112 पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। पत्नी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर कराई है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक, जबरलपुर की युवती से छह दिसंबर 2016 को निकाह हुआ था। निकाह के बाद से अब तक कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि पत्नी के कई व्यक्तियों से नाजायत ताललुकात थे। संतान न होने के कारण पत्नी दूसरा निकाह करने के फिराक में थी। नसीम अंसारी नाम का युवक अक्सर पत्नी से मिलने आता था। पूछने पर उसे रिश्तेदार बताती थी। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई तो वह जनवरी में अपने मायका चली गई। एक मार्च को ससुराल आई। बोली, बरात में जाना है। उसने कपड़े और जेवरात लिए।

विज्ञापन

कहा कि खाईंपार में मामा के घर छोड़ दो। उसे खाईंपार छोड़ा। शक हुआ तो अपने दो रिश्तेदारों को लेकर बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां पत्नी अपने प्रेमी नसीम अंसारी के साथ मिली। दोनों ट्रेन से भागने की फिराक में थे। दोनों को पकड़कर डायर-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले गई। पीड़ित के मुताबिक, उसे और दोनों रिश्तेदार से कहा कि सुबह आना। सुबह कोतवाली पहुंचने पर बीवी और उसका प्रेमी वहां नहीं मिले। पीड़ित एसपी से मिला। एसपी के आदेश पर पीड़ित की पत्नी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed