फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Water started dripping from the roof of the roadways bus running on the route

Banda: रूट पर दौड़ रही रोडवेज बस की छत से टपकने लगा पानी, यात्री भीगे

Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Banda: Water started dripping from the roof of the roadways bus running on the route
पानी से भीगने से बचने को रोडवेज बस के अंदर खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश के दौरान रूट पर दौड़ रही रोडवेज बस की छत टपकने लगी। यात्री बारिश के पानी से भीगे। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा करते हुए रोडवेज अधिकारियों को जानकारी दी। बाद में दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामले का वीडियो बनाकर यात्री ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार की दोपहर का है। बांदा डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 90-टी 5374 दोपहर के समय बांदा (मवई बुजुर्ग) से हमीरपुर के लिए रवाना हुई। रोडवेज बस में कीरब 40 यात्री सवार थे। फर्राटा भरती हुई रोडवेज बस सिकहुला गांव के पास ही पहुंची थी, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। कुछ दूर चलने पर बस की छत से पानी टपकने लगा, इससे यात्री भीग गए। इधर, रोडवेज बस में लगे वाइपर भी जाम थे। चालक को सड़क देख पाने में परेशानी हो रही थी। रोडवेज बस की छत से पानी टकपने पर यात्रियों ने ऐतराज जाहिर किया तो चालक ने बस को गौरीकलां गांव के मजरा कुम्हरिया डेरा के पास बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। एआरएम ने दूसरी बस को मौके पर भेजा और यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


बांदा से हमीरपुर जाते समय बस की छत टकपने लगी। बसों को चेक करने के बाद ही रूट पर भेजा जाता है। संबंधित बस को डिपो में खड़ा करा लिया गया है, मरम्मत के बाद ही उसे रूट पर भेजा जाएगा। - मुकेशबाबू गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed