Banda: बांदा मेडिकल कॉलेज में बवाल, डॉक्टर को हटाया तो भड़के साथी, इमरजेंसी गेट बंद कर जमकर किया हंगामा
Banda News: बांदा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोपी डॉक्टर विनीत सिंह को हटाए जाने के विरोध में संविदा और जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी गेट बंद कर हंगामा किया।
विस्तार
बांदा जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोपी डॉक्टर की सेवामुक्ति के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में संविदा चिकित्सक और जूनियर डॉक्टर लामबंद हो गए हैं।
गुरुवार को गुस्साए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट का चैनल बंद कर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। बता दें कि बच्ची के इलाज में लापरवाही पर दोष सिद्ध होने पर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत सिंह को सेवा मुक्त किए गया है।
स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
इसके विरोध बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी गेट के बाहर चैनल बंद कर संविदा डॉक्टर व जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।