Banda: जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे भिड़े, चाचा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में जमीन को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद में चाचा की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में चकबंदी में ज्यादा जमीन जाने के विवाद में चाचा-भतीजे के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इस दौरान चाचा का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी कृष्ण पाल (68) बुधवार को दोपहर दो बजे करीब घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी भतीजा ओमप्रकाश आया और चकबंदी में ज्यादा जमीन जाने को लेकर कृष्ण पाल से झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हो गई।
इसी दौरान कृष्णपाल का सिर पीछे दीवार से टकरा गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वृद्ध ने रात में दम तोड़ दिया। कृष्ण पाल के चचेरे भाई रमेश ने बताया कि वह पांच भाई थे। तीन भाइयों स्व. कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल और कृष्ण पाल की चकबंदी में छह-छह बीघा के चक बनाए गए थे। बड़े भाई कृष्ण कुमार के पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है कि उसके चक की ज्यादा जमीन कृष्णपाल के चक में चली गई है, जबकि ऐसा नहीं था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के दौरान यह हादसा हो गया। कृष्ण पाल के दो पुत्र अरविंद और आशु हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि चाचा-भतीजे के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उसी धक्का मुक्की में वृद्ध की गिर जाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।